जब वर्षा शुरु होती है | When It Starts Raining | Kedarnath Singh

जब वर्षा शुरु होती है

जब वर्षा शुरु होती है
कबूतर उड़ना बन्द कर देते हैं
गली कुछ दूर तक भागती हुई जाती है
और फिर लौट आती है

मवेशी भूल जाते हैं चरने की दिशा
और सिर्फ रक्षा करते हैं उस धीमी गुनगुनाहट की
जो पत्तियों से गिरती है
सिप् सिप् सिप् सिप्

जब वर्षा शुरु होती है
एक बहुत पुरानी सी खनिज गंध
सार्वजनिक भवनों से निकलती है
और सारे शहर में छा जाती है

जब वर्षा शुरु होती है
तब कहीं कुछ नहीं होता
सिवा वर्षा के
आदमी और पेड़
जहाँ पर खड़े थे वहीं खड़े रहते हैं
सिर्फ पृथ्वी घूम जाती है उस आशय की ओर
जिधर पानी के गिरने की क्रिया का रुख होता है।

When it starts raining
pigeons stop flying
the lane goes running out for a bit
and then returns

Cattle forget the way to pasture
and only guard the low humming
that falls from leaves
drip drop drip drop…

When it starts raining
a very oldish mineral scent
emanates from public places
and envelopes the entire city

When it starts raining
then there’s nothing anywhere
other than rain
people and trees
stand still where they stood
Only the Earth turns round
to come face to face
with the direction of falling water

This pathetic attempt at translation is a rough draft and needs drastic improvement.

Leave a comment