॥ गुस्ताख़ी माफ़ ॥
उस्तादो मेरी मदद करो
अमीर ख़ाँ आपसे ‘सा’ लूँ और आगे के लिए तराना
गंगूबाई का आलाप
बेगम अख़्तर से औज-ए-ख़ुद्दारी
गौहर जान एक सदी से ज़्यादा पुरानी आपकी ठुमरी और नफ़ासत
अब्दुल करीम ख़ाँ आपसे वो कंठ चाहिए
नुसरत फ़तेह अली से घाटियों की गूँज
और अश्विनी आपके भूप से कुछ लूँ
मालिनी राजूरकर तिलक कामोद से
एक दूर तक खिंची हुई पुकार
एन राजम के वॉयलिन का मालकौंस
टीएम कृष्णा मेरे भाई इस राग को जाति से बाहर रखना है मुझे।
नोरह जोन्स मैं नहीं जानता क्यों आप तक खिंचा जाता हूँ
न जाने कितने समयों की धुंध समेटे कितने भूगोलों पार
अपने पुरखों के घर अफ़्रीका से उठते जैज़ के बादल
घुमड़ते दिलों में आसमानों में
सिडसेल एंद्रेसें गाती और पूछती
आंद्रिया मोतिस आपकी आवाज़ घुल रही है आपकी बजाई तुरही में
बीठोफ़न की पाँचवी सिम्फ़नी को भी तो मैं रखूँगा ही अपने पास
एक पहाड़ी पार कर दूसरी पर आती टॉर्च की तरह
मेरे गाँव की घसियारिन
मेरी माँ
मेरी प्यारी दोस्त।
पृथ्वी के ख़ानाबदोशो
अपने अपने वक़्तों के साज़ों से मुझे दे दो
सुर के भीतर के सुर
करुणा के भीतर की करुणा
दुख के भीतर का दुख
निरंतर कौंधती हुई वापसी
निरंतर बजती हुई विदा
एक बच्ची के नाम
मैं करना चाहता हूँ एक राग।
Pardon the Impertinence
Masters, help me
Amir Khan, I take the sa from you, and the tarana that follows
Gangubai’s aalap
Begum Akhtar’s self-respect
Gauhar Jan, from you, a thumri and its refinement, over a century old
Abdul Karim Khan, from you, that voice
The echo of valleys from Nusrat Fateh Ali
And from your Bhup, Ashwini, I take something
From Tilak Kamod, Malini Rajurkar
A call stretched far and wide
Malkauns from N Rajam’s violin
TM Krishna, my brother, I must keep this raag out of caste
Norah Jones, I do not know why I am drawn to you
Who knows across how many fogs of time, across how many geographies
Clouds of jazz rising from their ancestors’ homes in Africa
Swirling in hearts, in skies
Sidsel Endresen sings and asks
Andrea Motis, your voice melts into the trumpet you play
And I shall also keep Beethoven’s Fifth Symphony with me
Like a torch crossing one hill and arriving on another
The grass-cutter from my village
My mother
My dearest friend
Nomads of the earth
From the instruments of your times, give me –
The note within the note
The compassion within compassion
The grief within grief
Unceasing reverberations of return
An echoing, endless farewell
For a little girl
I want to dedicate a raag
