दिन ऐसा कि राग भूप से बँधकर खिंचा चला जाता है आवृत्तियों से भरा हृदयगति को धीमा करता दुख भी एक औड़व तान लेता है; एक सहनशील गांधार अपने समय की कड़वाहट को सोख लेता है सहिष्णुता के बहुत से गुण बताए जाते हैं सावरकर को सहानुभूति से पढ़ा जाना चाहिये कहा था मुझसे लोहियावादी उस पत्रकार ने सन 1986 में सन 2015 में दिखाई दिया तो उसने फिर वही सलाह दी सावरकर को सहानुभूति से पढ़िये और और आशीष नन्दी को भी सुनकर मेरे मन ने दोहराया ग, रे, सा-ध-सा-रे-ग, प-ग ध-प-ग, रे-सा…
RAGA BHOOP
The day happily drags itself behind Raga Bhoop full of recurrent phrases slowing down the heartbeat Grief takes a pentatonic taan; a tolerant gāndhār absorbs the bitterness of the present hour Virtues of tolerance, it is said, are many Savarkar should be read with sympathy I was told this by a Lohiaite journalist in 1986 CE In 2015 CE he again had the same advice Read Savarkar sympathetically, and Ashis Nandy too. In my mind I heard again ga, re, sa-dha-sa-re-ga, pa-ga dha-pa-ga, re-sa… (December 2015) (Translated by Asad Zaidi himself)
उस्तादो मेरी मदद करो अमीर ख़ाँ आपसे ‘सा’ लूँ और आगे के लिए तराना गंगूबाई का आलाप बेगम अख़्तर से औज-ए-ख़ुद्दारी गौहर जान एक सदी से ज़्यादा पुरानी आपकी ठुमरी और नफ़ासत अब्दुल करीम ख़ाँ आपसे वो कंठ चाहिए नुसरत फ़तेह अली से घाटियों की गूँज और अश्विनी आपके भूप से कुछ लूँ मालिनी राजूरकर तिलक कामोद से एक दूर तक खिंची हुई पुकार एन राजम के वॉयलिन का मालकौंस टीएम कृष्णा मेरे भाई इस राग को जाति से बाहर रखना है मुझे। नोरह जोन्स मैं नहीं जानता क्यों आप तक खिंचा जाता हूँ न जाने कितने समयों की धुंध समेटे कितने भूगोलों पार अपने पुरखों के घर अफ़्रीका से उठते जैज़ के बादल घुमड़ते दिलों में आसमानों में सिडसेल एंद्रेसें गाती और पूछती आंद्रिया मोतिस आपकी आवाज़ घुल रही है आपकी बजाई तुरही में बीठोफ़न की पाँचवी सिम्फ़नी को भी तो मैं रखूँगा ही अपने पास एक पहाड़ी पार कर दूसरी पर आती टॉर्च की तरह मेरे गाँव की घसियारिन मेरी माँ मेरी प्यारी दोस्त। पृथ्वी के ख़ानाबदोशो अपने अपने वक़्तों के साज़ों से मुझे दे दो सुर के भीतर के सुर करुणा के भीतर की करुणा दुख के भीतर का दुख निरंतर कौंधती हुई वापसी निरंतर बजती हुई विदा एक बच्ची के नाम मैं करना चाहता हूँ एक राग।
Pardon the Impertinence
Masters, help me Amir Khan, I take the sa from you, and the tarana that follows Gangubai’s aalap Begum Akhtar’s self-respect Gauhar Jan, from you, a thumri and its refinement, over a century old Abdul Karim Khan, from you, that voice The echo of valleys from Nusrat Fateh Ali And from your Bhup, Ashwini, I take something From Tilak Kamod, Malini Rajurkar A call stretched far and wide Malkauns from N Rajam’s violin TM Krishna, my brother, I must keep this raag out of caste Norah Jones, I do not know why I am drawn to you Who knows across how many fogs of time, across how many geographies Clouds of jazz rising from their ancestors’ homes in Africa Swirling in hearts, in skies Sidsel Endresen sings and asks Andrea Motis, your voice melts into the trumpet you play And I shall also keep Beethoven’s Fifth Symphony with me Like a torch crossing one hill and arriving on another The grass-cutter from my village My mother My dearest friend Nomads of the earth From the instruments of your times, give me – The note within the note The compassion within compassion The grief within grief Unceasing reverberations of return An echoing, endless farewell For a little girl I want to dedicate a raag
क्या क्या चाहिए होता है थोड़ा आग थोड़ा बारिश थोड़ा हवा मिट्टी थोड़ा आकाश इस तरह निर्मित होता है एक राग इस तरह तैयार होती है ज़िंदगी छुपमछुपाई खेलने के लिए घास की ढलानों पर दौड़ने के लिए।
सुरों की फुनगियों पर बैठी भी न थीं तितलियाँ घोड़ों के कान के पास सरसराई भी न थी हवा कुर्ते से जा चिपके भी न थे फूल धप्पा!! अब मेरी बारी कहकर मुरकी ढली भी न थी छिप भी न पाई थी आसिफ़ा।
Raag Durga
What all do you need? A little fire, a little rain, a little wind, earth, a little sky – and thus a raag is made, thus a life is readied, to play hide-and-seek, to run down slopes of grass.
the butterflies had not yet settled on the tips of notes the breeze had not yet rustled by the horse’s ear flowers had not yet clung to the kurta “Dhappa!! Now it’s my turn” – the murki had not yet slipped away and Asifa had not yet found a place to hide.
एक मिठास जो जीवन में कम होती जा रही है अकसर शुद्ध कल्याण में मिलती है उसका साफ़ मीठा पानी चमकता रहता है उसकी छोटी-बड़ी नदियाँ जगह-जगह फैली हैं उसका ज्वार चंद्रमा को गोद में ले लेता है उतरती हुई उसकी लहरें बहुत नीचे चली जाती हैं पृथ्वी के गर्भजल तक और तुम जब इस पृथ्वी की सतह पर निरर्थक डोलते हो लकड़ी पत्थर घासफूस और कुछ टूटी-फूटी चीज़ों की तरह तो वह तुम्हें हल्का और तरल बनाता हुआ अपने साथ ले जाता है किसी स्थापत्य का हिस्सा बनने के लिए
अपनी कल्पना के यथार्थ में हर संगीतकार इस राग को कई तरह से रचता आया है जैसे बार-बार अपनी ही सुन्दरता को प्रकाशित करता हो बारीक़ी से उसे तराशता हुआ जब तक एक-एक स्वर की कला समूचे राग की कला न हो जाये स्वरों के स्थापत्य में चमक उठता है एक-एक स्थापत्य स्वर और तब बहुत प्राचीन होते हुए भी वह इतना नया लगता है जैसे उसका जन्म पहली बार हो रहा हो हर संगीतकार उसकी पूर्णता तक पहुँचने से पहले ही लौट आता है दूसरी आवाज़ों के लिए उसे छोड़ता हुआ
शुद्ध कल्याण सुनते हुए तुम उसके आर-पार देख़ सकते हो तुम्हारे अपने ही स्वर उसमें गूंजते हैं भले ही तुमने उन्हें पहले कभी न सुना हो और तुम उन्हें अकेले भी नहीं सुन रहे हो कोई तुम्हारे साथ है तुम्हारे भीतर तुम्हारा कोई अंश जो सहसा तुम्हें पहली बार दिखाई दिया है स्वरों की एक बौछार बार-बार तुम्हें भिगो देती है वह तुम्हारा सारा कलुष धो रही है ऐसे ही किसी क्षण में तुम उसे गा उठते हो क्योंकि उसमें इतनी कोमलता है क्योंकि तुम ख़ुद उस कोमलता के बहुत पास पहुँच चुके हो कि उसे गाये बिना नहीं रह सकते अपनी किसी व्यथा किसी वासना में चन्द्रमा तक अपनी आवाज़ उठाने की कोशिश करते हुए आधी-अधूरी वह जैसी भी हो वही है जीवन की बची हुई मिठास.
मंगलेश डबराल
A clunky, literal translation done on the fly for someone who wanted to know what it means roughly:
Raag Shuddh Kalyan
(after listening to Bhimsen Joshi)
Shuddh Kalyan | Mangalesh Dabral
A sweetness that is becoming less in life Is often found in Shuddh Kalyan Its clear sweet water shines Its big and small rivers are spread all over the place Its tide envelopes the moon in its lap Its descending waves go very deep To the very depths of the earth’s womb And when you wander meaninglessly On the surface of this earth Like wood, stone, haystack, and some broken things It takes you along, making you light and liquid To be part of an architecture
In the reality of their imagination, every musician Has composed this raag in many ways Finely chiselling it again and again As if to illuminate their own beauty Till the art of each note becomes One with the art of the entire raag Within this tonal architecture Each note shines like the whole edifice And yet, though very ancient, it feels so new As if being born for the first time Each musician returns before reaching its fullness Leaving it for other voices
While listening to Shuddh Kalyan You can see right through it Your own voice resonates within it Even if you have never heard it before And you are not even listening to it alone Someone is with you, within A part of yourself that suddenly appears for the first time A shower of notes drenches you over and over again Washing away all your impurities Only at such a moment, you begin to sing Because there is so much tenderness in it Because you yourself have come so close to that tenderness That you cannot help but sing In your pain or desire Trying to lift your voice up to the moon Unfulfilled, incomplete, however it may be That is the remaining sweetness of life
(भीमसेन जोशी के गाये इस राग को सुनने की एक स्मृति)
एक रास्ता उस सभ्यता तक जाता था जगह-जगह चमकते दिखते थे उसके पत्थर जंगल में घास काटती स्त्रियों के गीत पानी की तरह बहकर आ रहे थे किसी चट्टान के नीचे बैठी चिड़िया अचानक अपनी आवाज़ से चौंका जाती थी दूर कोई लड़का बांसुरी पर बजाता था वैसे ही स्वर एक पेड़ कोने में सिहरता खड़ा था कमरे में थे मेरे पिता अपनी युवावस्था में गाते सखि मोरी रूम-झूम कहते इसे गाने से जल्दी बढ़ती है घास
सरलता से व्यक्त होता रहा एक कठिन जीवन वहाँ छोटे-छोटे आकार थे बच्चों के बनाए हुए खेल-खिलौने घर-द्वार आँखों जैसी खिड़कियाँ मैंने उनके भीतर जाने की कोशिश की देर तक उस संगीत में खोजता रहा कुछ जैसे वह संगीत भी कुछ खोजता था अपने से बाहर किसी को पुकारता किसी आलिंगन के लिए बढ़ता बीच-बीच में घुमड़ता उठता था हारमोनियम तबले के भीतर से आती थी पृथ्वी की आवाज़
वह राग दुर्गा थे यह मुझे बाद में पता चला जब सब कुछ कठोर था और सरलता नहीं थी जब आखिरी पेड़ भी ओझल होने को था और मैं जगह-जगह भटकता था सोचता हुआ वह क्या था जिसकी याद नहीं आयी जिसके न होने की पीड़ा नहीं हुई तभी सुनाई दिया मुझे राग दुर्गा सभ्यता के अवशेष की तरह तैरता हुआ मैं बढ़ा उसकी ओर उसका आरोह घास की तरह उठता जाता था अवरोह बहता आता था पानी की तरह.
A rough, literal and hurried translation draft
Raag Durga
A memory of hearing this raag sung by Bhimsen Joshi
Raag Durga (A memory of hearing this raag sung by Bhimsen Joshi)
A path led to that civilisation Its stones glittered here and there The songs of women cutting grass flowed like water A bird under a rock suddenly startled Far away, a boy played the same notes on his flute A tree shivered in the corner My father was in the room In his youth, he sang sakhii ruum jhuum “This song makes the grass grow faster,” he said A hard life kept expressing itself simply There were tiny shapes there Playhouses, toys, doorways children had made Eye-like windows I tried to enter them For a long time, I searched for something in that music As if the music itself searched beyond itself Calling someone, reaching out for an embrace From time to time the harmonium would wake up, wander in From inside the tabla emanated the sound of the earth Only later did I learn it was Raag Durga When everything was harsh And there was no lightness When even the last tree was about to vanish And I wandered here and there Wondering what it was That I could not recall Whose absence did not pain It was then that I heard Raag Durga Floating like the remnants of a civilisation I moved toward it Its ascent rose like grass Its descent flowed like water
पिया मोरे अनत देस गईलवा ना जानूं कब घर आवेंगे । उनके दरस देखवे को अखिया तरस रही उन बिन मोहे कछू न भावे ॥
My beloved has gone to another land I don’t know when he will come home To sight a glimpse, my eyes long Without him I don’t like anything
Drut:
गुरु बिन ज्ञान न पावे मन मूरख सोच सोच काहे पछतावे । सतगुरु की संगत करले रे ज्ञानी तब गुणीजन में गुणी कहावे ॥
Without a teacher, you can’t get enlightenment Foolish mind thinks, recalls, repents Keep the company of a true teacher, O wise one Then among the practitioners be known as gifted
Mangalesh Dabral (अमीर ख़ाँ और पन्नालाल घोष को सुनने की स्मृति)
बहुत दूर किसी जीवन से निकल कर आती है राग मारवा की आवाज़ उसे अमीर ख़ाँ गाते हैं अपने अकेलेपन में या पन्नालाल घोष बजाते हैं किसी चरवाहे की-सी अपनी लम्बी पुरानी बांसुरी पर वह तुम्हारे आसपास एक-एक चीज़ को छूता हुआ बढ़ता है उसके भीतर जाता है उसी का रूप ले लेता है देर तक उठता एक आलाप धीरे-धीरे एकालाप बन जाता है एक भाषा अपने शब्द खोजने के लिए फड़फड़ाती है एक बांसुरी के छेद गिरते-पिघलते बहते जाते हैं उसमें मिठास है या अवसाद यह इस पर निर्भर है कि सुनते हुए तुम उसमें क्या खोजते हो मारवा संधि-प्रकाश का राग है जब दिन जाता हुआ होता है और रात आती हुई होती है जब दोनों मिलते हैं कुछ देर के लिए वह अंत और आरम्भ के बीच का धुंधलका है जन्म और मृत्यु के मिलने की जगह प्रकाश और अन्धकार के गडूड-मडूड चेहरे देर तक काँपता एक विकल हाथ ओझल हो रहा है एक आँसू गिरते-गिरते रुक गया है कहते हैं मारवा को किसी आकार में समेटना कठिन है वह पिघलता रहता है दूसरे रागों में घुल जाता है उसमें उपज और विस्तार पैदा करना भी आसान नहीं उसके लिए भीतर वैसी ही कोई बेचैनी वैसा ही कोई विराग चाहिए तुम उसे पार्श्व-संगीत की तरह भी नहीं सुन सकते क्योंकि तब वह सुस्त और बेस्वाद हो जाता है गायक-वादक सब जानते हैं लोगों को अब यह राग ज़्यादा रास नहीं आता कोई व्यर्थ के दुःख में नहीं पड़ना चाहता इन दिनों लोग अपने ही सुख से लदे हुए मिलते हैं फ़िर भी भूले-भटके सुनाई दे जाता है रेडियो या किसी घिसे हुए रेकॉर्ड से फूटता शाम के रंग का मारवा अमीर ख़ाँ की आवाज़ में फैलता हुआ या पन्नालाल घोष की बांसुरी पर उड़ता हुआ आकार पाने के लिए तड़पता हुआ एक अमूर्तन एक अलौकिकता जो मामूली चीज़ों में निवास करना चाहती है पीछे छूटे हुए लोगों का एक गीत जो हमेशा पीछे से आता सुनाई देता है और जब कोई उसे सुनता न हो और कोई उसे गाता-बजाता न हो तब भी वह गूंजता रहता है अपने ही धीमे प्रकाश में कांपता हुआ मारवा.
A literal, clunky translation, line by line – pathetically inadequate and badly needing to be edited and revised:
The memory of listening to Amir Khan and Pannalal Ghosh
Far away, from a distant world, emanates The sound of Raag Marwa Amir Khan sings it, in his loneliness Or Pannalal Ghosh plays it Like a herdsman on his long, old flute Touching each and every thing around you, it moves forward Goes inside it, moulds to its shape The long-rising aalaap slowly evolves into a single melodic line A language flutters to find its words The holes of a flute fall, melt, and flow Whether it has sweetness or melancholy Depends on what you seek in it Marwa is a raag of twilight, when the day is departing and the night arriving When the two meet for a little while It is the twilight between the end and the beginning The space where life meets death The mingled, muddled faces of light and darkness A trembling, helpless hand lingers, fading from sight A tear has halted mid-fall They say it is difficult to confine Marwa to any shape It keeps melting, blending into other raags It is not easy to bring newness or elaboration to it For that, one needs the same restlessness, the same detachment You cannot listen to it as background music Because then it becomes sluggish and flavourless All singers and musicians know Nowadays, people no longer take much pleasure in this raag No one wants to fall into needless sorrow These days, people come laden with their own pleasures Yet even then, it is heard, wandering and lost From radio or a worn-out record, Marwa emerges in the colours of evening Expanding in the voice of Amir Khan Or soaring on Pannalal Ghosh’s flute An abstraction yearning to take shape A transcendence that wishes to dwell in ordinary things A song of those left behind That is always heard coming from behind And when no one listens, when no one sings or plays it, even then it continues to resonate Trembling in its own dim light, Marwa.