Mourid Barghouti | Midnight

Life is hidden somewhere,
I know,
somewhere not far from here,
I know.

Should I search for it
as one would a pin,
as one would a broken button,
as one would a ring dropped in the dust?

Should I go back to sleep for one more hour
so that I might see it in my dream?

Should I consult mountebanks
and fortune tellers,
describing its appearance,
hoping that a charm of their making,
hung round my neck,
might take me back to it
or bring it back to me?

Should I post its picture in the police stations,
clinics, emergency rooms
and newspapers,
with the sentimental caption:
life, we have forgiven you, we shall not punish you for running away.

Life, we are all waiting;
please, life, come back to us!

Mourid Barghouti, extract from the poem ‘Midnight’ translated by Radwa Ashour.

Ayesha Kidwai’s Hindi translation:

यहीं कहीं छुपी होगी ज़िन्दगी,
मुझे मालुम है, कहीं पास ही होगी,
मुझे पता है.

ढूँढ़ूँ क्या मैं उसे?
जैसे कोई खोजे एक पिन
जैसे कोई खोजे एक टुटा बटन
जैसे कोई खोजे धूल में गिरके खोई हुई एक अंगूठी
क्या मैं एक घंटे के लिए फिर से सो जाऊं,
ताकि उसे मैं अपने ख़्वाबों में देख सकूँ?

क्या मैं नीमहकीमों और ज्योतिषियों से सलाह करूँ,
उसका हुलिया उन्हें बताऊँ,
यह आस लिए कि उनके बनाये हुए गंडे-तावीज़,
गले में लटकाये,
मुझे उस तक वापस ले जा पाए,
या उसको मेरे पास लौट के ले आये?

क्या मैं उसकी तस्वीर पुलीस स्टेशनों, क्लिनिकों, हस्पतालों और अख़बारों
में छाप दूँ,
इस जज़्बाती संदेस के साथ:

ऐ ज़िन्दगी, हमने तुम्हें माफ़ किया,
तुम्हारे भाग जाने की तुम्हें कोई सज़ा नहीं देंगे.
ज़िन्दगी,हम सब को तुम्हारा इंतज़ार है
लौट के हमारे पास आ जाओ, ऐ ज़िन्दगी!

The Obedience of Water | Mourid Barghouti

Translated into English by George Szirtes

How many nights of art, close study,
hesitation and sacrifice,
at little or great expense,
do you need to invent
the simplest of gadgets?

All you need to invent a tyrant
is a single
bend of the knee.

***

No, he’s not a rhino, not a miracle,
in fact he may look like you. Or me.
Don’t be fooled. Those are not his claws
they are perfectly normal nails like yours.
Nor are those hooves, no
they are his size eight,
possibly size nine, shoes.
He’s less heavy than you think. No, not a ton,
just the weight of an ordinary man,
say seventy or eighty kilos.
Is that his horn? No
its his smug little, snub little nose and, yes,
he might catch a cold like you and I
He might even bleed.

When he takes his seat he doesn’t descend from heaven
on a cloud, no, he climbs up on our shoulders, yours and mine
and sits in the saddle of time dangling his legs,
two legs not six, if you care to check
His mirror loves him. He loves his mirror. The love is mutual.

He adores the law. Any house he burns, anyone he kills,
any massacre he orders, is done in full accordance with the law.
Dont insult your own intelligence
by hoping. Let that flame flicker, die, and unaccountably flicker again
while he’s in charge.
***
He regards even his tantrums as a sign of strength.
He would prefer us to be as water,
to see us stagnating at the bottom of the cup.

We must bow when he pours us out, Not allowing a word to escape
and yet when we behaved like water as he intended
he raised his hands in mute appeal, astonished to be drowning.

***

पानी की फ़र्माबरदारी | मुरीद बरघूती
अनुवाद | आयेशा किदवाई

कितनी कला, बारीक़ सोच, हिचकिचाहट, और क़ुरबानी की रातें,
कम या ज़्यादा कीमत अदा कर,
तुम्हें लगती हैं एक सरल सा
आला अविष्कार करने में?

एक तानाशाह बनाने में तुम्हें सिर्फ
एक बार ही घुटना टेकना है.

****

नहीं, वो कोई राइनो नहीं है, ना कोई अजूबा,
दरअसल, हो सकता है कि वो तुम्हारी ही तरह दिखे. या मेरे जैसे.
बुद्धू मत बनो. वो उसके पंजे थोड़ी हैं
बस मामूली नाख़ून हैं, ठीक तुम्हारे जैसे.
और नहीं, ये उसके खुर नहीं
ये उसके सिर्फ आठ, या शायद नौ, नंबर के जूते हैं.
जितना तुम सोचते हो, वो उस से कहीं ज़्यादा हल्का है. नहीं, एक टन से कहीं कम.
एक आम आदमी का वज़न ही है उसका
सत्तर-अस्सी किलो से ज़्यादा नहीं
क्या वो उसका सींघ है? नहीं
वो बस उसकी छोटी, चपटी, चढ़ी हुई नाक है, और हाँ
तुम्हारे और मेरे जैसे, उसे भी नज़ला हो सकता है. ख़ून भी उसका बह सकता है.

जब वो कुर्सी पर विराजमान होता है
वो कोइ बादलों पर सवार आसमान से नहीं उतरता
नहीं, तुम्हारे और मेरे कन्धों पर लद-चढ़कर
काल की गद्दी पर पैर झुलाये बैठता है.
वो भी सिर्फ दो ही पैर हैं, छः नहीं, चेक करना चाहो तो.
उसका आइना उस पर फ़िदा है. वो अपने आइने पर फ़िदा है. दोनों का अमर प्रेम.

उसे क़ानून से बेहद लगाव है. जो भी घर वो जलाता है, जिसका भी वो क़त्ल करता है,
जिस भी नरसंहार का वो आदेश देता है, सब क़ानून के दायरे में ही होता है.
अपनी अक़्ल की तौहीन मत करो, मत बैठो
आस लगाए. इस जोत को टिमटिमाना है, बुझना है, और एकाएक फिर झिलमिलाना है
जब तक यह गद्दी पर है.

***

वो अपने नखरों को भी अपने बलबूते का निशाँ मानता है.
वो चाहता है कि हम पानी की तरह बने
जो प्याले की तह में जमा रहे.
जब वो हमें उँडेले, हम झुक जाएं
बिना एक लफ्ज़ कहे.

पर जब हम, उसकी मर्ज़ी मुताबिक़, पानी बन गए
तो उसके हाथ फ़रियाद में उठ पड़े,
हैरान कि वो डूब रहा है.

– Translated by Ayesha Kidwai

It’s also fine | Mourid Barghouti

It’s also fine to die in our beds
on a clean pillow
and among our friends.

It’s fine to die, once,
our hands crossed on our chests,
empty and pale,
with no scratches, no chains, no banners,
and no petitions.

It’s fine to have a clean death,
with no holes in our shirts,
and no evidence in our ribs.

It’s fine to die
with a white pillow, not the pavement, under our cheek,
with our hands resting in those of our loved ones,
surrounded by desperate doctors and nurses,
with nothing left but a graceful farewell,
paying no attention to history,
leaving this world as it is,
hoping that, someday, someone else
will change it.

– Translated by Radwa Ashour from Arabic

यह भी तो ठीक है | मुरीद बरघूती
अनुवाद | आयेशा किदवई

ऐसे मरना भी ठीक है, अपने बिस्तर में
साफ़ तकिया पर सर रखे
अपने दोस्तों के बीच.

ऐसे मरना भी तो ठीक है,
चाहे एक बार ही सही,
हाथ सीने पर बांधे हुए,
खाली, बेरौनक़,
बिन एक भी खरौंच के,
बिन बेड़ियों के,
बिन बैनर उठाये,
बिन याचिका दिए.

एक साफ़ सुथरी मौत भी तो ठीक है,
जहाँ न तो हमारी क़मीज़ों में छेद हों,
ना तो हमारी पसलियों में सबूत.

ऎसी मौत भी ठीक है, जहाँ
हमारे गाल फुटपाथ पे नही,
सफ़ेद तकिये पे रक्खे हों.
हमारे हाथ अज़ीज़ों के हाथों में थमें हों,
और मायूस डाक्टर और नर्सों से हम घिरे हों,
बिन कोई और तक़ाज़े के,
सिर्फ एक मुक़द्दस मौत.
तारीख़ के मुतालिक बेफिक्र,
हम इस दुनिया को ऐसे ही छोड़ दें,
इस उम्मीद पर,
की किसी दिन,
कोई दूसरा आके,
इसे बदल डालेगा.

– Translated by Ayesha Kidwai 

I have no problem | Mourid Barghouti

I look at myself:
I have no problem.

I look all right
and, to some girls,
my grey hair might even be attractive;
my eyeglasses are well made,
my body temperature is precisely thirty seven,
my shirt is ironed and my shoes do not hurt.
I have no problem.

My hands are not cuffed,
my tongue has not been silenced yet,
I have not, so far, been sentenced
and I have not been fired from my work;
I am allowed to visit my relatives in jail,
I’m allowed to visit some of their graves in some countries.
I have no problem.

I am not shocked that my friend
has grown a horn on his head.
I like his cleverness in hiding the obvious tail
under his clothes, I like his calm paws.
He might kill me, but I shall forgive him
for he is my friend;
he can hurt me every now and then.
I have no problem.

The smile of the TV anchor
does not make me ill any more
and I’ve got used to the Khaki stopping my colours
night and day.

That is why
I keep my identification papers on me, even at
the swimming pool.
I have no problem.

Yesterday, my dreams took the night train
and I did not know how to say goodbye to them.
I heard the train had crashed
in a barren valley
(only the driver survived).
I thanked God, and took it easy
for I have small nightmares
that I hope will develop into great dreams.
I have no problem.

I look at myself, from the day I was born till now.

In my despair I remember
that there is life after death;
there is life after death
and I have no problem.
But I ask:
Oh my God,
is there life before death?

Translated by Radwa Ashour from Arabic

मैं अपने आप को देखता हूँ:
सब चंगा सी.

अच्छा ही तो दिखता हूँ,
और कुछ लड़कियों को तो,
मेरे पक्के बाल भी भा जाएं;
मेरा चश्मा सुड़ौल है,
शरीर का तापमान ठीक ३७ डिग्री.
इस्त्री-की हुई कमीज़ है मेरी, और मेरे जुते काटते नहीं.
सब चंगा सी.

मेरे हाथ हथकड़ी नहीं पहने है,
मेरी जुबां आज तक ख़ामोश नहीं की गई है,
अब तक, मैं दण्डित नहीं हुआ हूँ
ना तो नौकरी से बर्ख़ास्त;
जेल में रिश्तेदारों से मिलने की इजाज़त है मुझे,
और कुछ अन्य देशों में कुछ की कब्रों का दौरा करने की अनुमति भी.
सब चंगा सी.

मैं हैरान नहीं कि मेरे दोस्त ने
अपने सर पर एक सींग उगा लिया है,
सराहना करता हूँ उस चतुराई की,
जिससे उसने अपनी नुमाया पूँछ कपड़ों में छुपाई है,
और भाते हैं मुझे उसके पुरसुकून पंजे.
मेरी हत्या कर सकता है वो,
पर मैं उसे माफ़ कर दूंगा
क्यूंकि वो मेरा दोस्त है;
मुझे कभी-कभार चोट पहुंचाने का हक़ है उसे.
सब चंगा सी.

टीवी एंकर की बत्तीसी देखकर,
अब मेरा जी नहीं मतलाता,
और ख़ाकी का रात-दिन मेरे रंग उतारने का
आदी हो गया हूँ.
इसीलिए
मैं अपने पेहचान पत्र हमेशा अपने साथ रखता हूँ
स्विमिंग पूल में भी.
सब चंगा सी.

कल, मेरे ख़्वाब रात की रेलगाड़ी से रवाना हुए,
और मैं बूझ ही नहीं पाया की उन्हें कैसे अलविदा कहूं.
सुना है कि रेलगाड़ी की दुर्घटना हुई
एक वीरान वादी में
(सिर्फ चालक ही बचा).
मैं ने ख़ुदा का शुक्र अदा किया,
और फिर सुस्ताया
क्यूंकि मुझे छोटे-छोटे बुरे सपने आते हैं
जो मैं आशा करता हूँ की एक दिन चलकर बड़े ख़्वाब बनेंगे.
सब चंगा सी.

मैं अपने आप को देखता हूँ, जनम के दिन से आज तक.
मायूसी में याद करता हूँ कि
मौत के बाद भी तो ज़िन्दगी है;
मौत के बाद भी ज़िन्दगी है,
और सब चंगा सी.

पर यह सवाल भी पूछता हूँ:
ऐ मेरे खुदा!
मौत से पहले भी क्या ज़िन्दगी है?

Hindustani translation by Ayesha Kidwai

Counsel | Mourid Barghouti

Perplexed and not knowing what to do,
he summoned us
and we obeyed.

We stood under his marble balcony:
he looked sad.

His hands have been shaking
since a fortune-teller said to him:
“You’ll die if you do not seek somebody’s counsel.”

He cleared his throat
and mapped us with his eyes.

We almost believed that,
for once,
in a thousand years,
he’d give one of us the chance to speak.

He reached out for a looking-glass,
raised it,
stared at it,
asked it to speak out.

When it did,
he thanked it
then smashed it
lest it should get used
to the right to speak

– English translation by Radwa Ashour

Hindustani Translation by Ayesha Kidwai:
सलाह

हैरत ज़दा, असमंजस में,
उस ने हमें बुलवाया
और हम हाज़िर हुए.

उसकी संगेमरमर की बालकनी के तले खड़े हुए:
दुखी लग रहा था वो.

हाथ लरज़ रहे थे
जब से एक ज्योतिष ने उस से ये कह दिया था
“किसी की सलाह नहीं लोगे, तो मौत पक्की है“.

उस ने गला साफ़ किया
अपनी आँखों से हमे नापा

हम तो मान ही बैठे थे कि
हज़ार सालों में पहली बार
वो हममें से किसी को
कुछ कहने का मौक़ा देगा.

उसने हाथ एक शीशे की ओर बढ़ाया
उसे उठाया,
उसे ताका,
उसे बोलने का हुकुम दिया.

और जब शीशे ने जवाब दिया
शुक्रिया अदा किया.
और फिर उसे चूर–चूर कर दिया
कि कहीं आदत न पड़ जाये
आज़ाद लबों की.

Hope | Emily Dickinson

“Hope” is the thing with feathers –
That perches in the soul –
And sings the tune without the words –
And never stops – at all –
And sweetest – in the Gale – is heard –
And sore must be the storm –
That could abash the little Bird
That kept so many warm –
I’ve heard it in the chillest land –
And on the strangest Sea –
Yet – never – in Extremity,
It asked a crumb – of me.

Hindustani translation by Ayesha Kidwai:

उम्मीद
एमिली डिकिनसन
उम्मीद वो पंख-पोशीदा चीज़ है
जो रूह में बसेरा बनाती है
बिन बोल की धुन गुनगुनाती है
जिसका कभी कोई अंत नहीं
आंधी में सबसे मधुर होती है वो.
और घोर ही होगा वो तूफाँ
जो चुप कर पाए इस परिंदे को
जिसने कितनों का है ढाढ़स बांधा
में ने उसे सुना है सर्द ज़मीन पर
और अजनबी समंदर के अंदर
पर हद से हद तक, एक भी बारी
न माँगा है उसने मुझसे एक तिनका भी