॥ राग भूप ॥
दिन ऐसा कि राग भूप से बँधकर खिंचा चला जाता है
आवृत्तियों से भरा हृदयगति को धीमा करता
दुख भी एक औड़व तान लेता है; एक सहनशील गांधार
अपने समय की कड़वाहट को सोख लेता है
सहिष्णुता के बहुत से गुण बताए जाते हैं
सावरकर को सहानुभूति से पढ़ा जाना चाहिये
कहा था मुझसे लोहियावादी उस पत्रकार ने सन 1986 में
सन 2015 में दिखाई दिया तो उसने फिर वही सलाह दी
सावरकर को सहानुभूति से पढ़िये और
और आशीष नन्दी को भी
सुनकर मेरे मन ने दोहराया ग, रे, सा-ध-सा-रे-ग, प-ग
ध-प-ग, रे-सा…
RAGA BHOOP
The day happily drags itself behind Raga Bhoop
full of recurrent phrases slowing down the heartbeat
Grief takes a pentatonic taan; a tolerant gāndhār
absorbs the bitterness of the present hour
Virtues of tolerance, it is said, are many
Savarkar should be read with sympathy
I was told this by a Lohiaite journalist in 1986 CE
In 2015 CE he again had the same advice
Read Savarkar sympathetically, and
Ashis Nandy too.
In my mind I heard again ga, re, sa-dha-sa-re-ga, pa-ga
dha-pa-ga, re-sa…
(December 2015)
(Translated by Asad Zaidi himself)
