You and I
You’re beautiful like a liberated homeland
I’m exhausted like a colonized one.
You’re sad as a forsaken person, fighting on
I’m agitated as a war near at hand.
You’re desired like the end of a raid
I’m terrified as if I’m searching the debris.
You’re brave like a trainee pilot
I’m as proud as his grandmother may be.
You’re anxious like a patient’s dad,
I’m as calm as his nurse.
You’re as sweet as dew
And to grow, I need you.
We’re both as wild as vengeance
We’re both as gentle as forgiveness.
You’re strong like the court’s pillars
I’m bewildered like I’ve endured prejudice.
And whenever we meet
We talk, without pause, like two lawyers
Defending
The world…
– Mourid Barghouti, 1983
English translation by Dina Al Mahdy
तुम और मैं
मुरीद बर्घूती
अनुवाद: आयेशा किदवाई
तुम एक आज़ाद हुए वतन जैसी ख़ूबसूरत हो
मैं एक शिकस्तज़दा मुल्क जैसा थक के शल.
तुम एक मतरूका शख़्स जैसी उदास, जमी हुई हो
मैं एक आनेवाली जंग जैसे भड़काया हुआ
तुम मतलूब जितनी एक हवाई हमले का ख़ात्मा
मैं ख़ोफ़ज़दा इतना जैसे कि मलबे को छान रहा हूँ.
तुम में बहादुरी इतनी जैसे कि तुम एक ट्रेनी पायलट हो
मुझे उतना ही नाज़ जितना उसकी दादी को हो.
तुम इतनी परेशान जितना कोई मरीज़ का वालिद
मैं उतना ही पुरसुकून जैसे मैं हूँ उसकी नर्स.
तुम शबनम की तरह कोमल
उगने के लिए, मुझे तुम्हारी ज़रूरत है.
हम दोनों इन्तेक़ाम जैसे बेक़ाबू
हम दोनों क्षमा जैसे सौम्य.
तुम अदालत के सुतून जितनी मज़बूत
मैं वहशतज़दा इतना जैसे कि मैंने सहा हो तअस्सुब.
और जब भी हम दोनों मिलते हैं
बतियाते हैं लगातार,
जैसे कि हम हों
दो वकील
सारी दुनिया की हिफाज़त में लगे हुए. –
– Mourid Barghouti, 1983
Hindustani translation by Ayesha Kidwai
